गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
गुप्तांग कुचला…फिर हाथ-पैर बांधकर फेंका शव, प्रेम प्रसंग में युवक को मिली दर्दनाक मौत ⤙
Apple Smart Glasses Codenamed 'N50' Leak; Could Feature Apple Intelligence Support
केएल राहुल टी20 में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए मेरी पहली पसंद होंगे : केविन पीटरसन
Oppo A5 Pro 5G Launched in India with 50MP Camera, 360° Armour Body: Price, Features, and More
जन्मदिन की पार्टी के लिए जा रही थी बच्ची, रास्ते से उठा ले गए दरिंदे, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर किया ⤙