मुंबई के मानखुर्द इलाके के अन्नाभाऊ साठे नगर में 21 सितंबर को मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस विवाद के बाद उस प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया और उसी दिन दूसरी मूर्ति स्थापित कर दी गई थी।
गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे उसी पंडाल में पहुंचे और आरती उतारी।
अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने ‘जय श्री राम’ के जोरदार उद्घोष से की और कहा— ‘नवरात्र के शुभ अवसर पर अपने इस हिंदू राष्ट्र में देवी के दर्शन लेने आया हूं। यहां किसी और की नहीं चलेगी। जब हम सनातन धर्म के अनुसार शांति से त्योहार मनाते हैं तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हमारे देश में सबसे पहले हिंदुओं का हित देखा जाएगा, उसके बाद किसी और का।’
You may also like
दुर्गा पूजा के बाद बाढ़ पर ममता बनर्जी का हमला, डीवीसी पर 'साजिशन आपदा' रचने का आरोप
कोलकाता में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, घाटों पर सुरक्षा कड़ी
सहरसा में छात्रा के साथ छेड़खानी, मनचले ने मांग में सिंदूर भरकर किया उत्पीड़न
एकनाथ शिंदे ने दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे पर बोला तीखा हमला
गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना