कानपुर, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । जनपद में पचास हजार के ईनामी दीपक जादौन ने कमिश्नरेट पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए सरदार की वेशभूषा धारण कर न्यायालय पहुंचा। अपने अधिवक्ता के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दीपक जेल में बंद दीनू उपाध्याय गिरोह का सक्रिय सदस्य था। दीनू की गिरफ्तारी के बाद से ही वह फरारी काट रहा था।
दीपक जादौन दीनू के साथ मिलकर काम करता था। वह अपहरण, जमीनों पर कब्जे करने और रंगदारी मांगने जैसे संगीन मामलों में दीनू के साथ बराबर का हिस्सेदार था। जैसे ही पुलिस ने दीनू के खिलाफ एक के बाद एक मामले दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तभी से दीपक पुलिस की आंखों में धूल झोंककर इधर-उधर फरारी काट रहा था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी लेकिन मंगलवार की दोपहर अचानक उसने सरदार की वेशभूषा में न्यायालय में अपने वकील के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। उसका हुलिया देखकर उसे कोई भी पहचान नहीं सका।
बाद में उसे अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ की अदालत में समर्पण करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
You may also like
एशिया कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिया फिटनेस अपडेट, 'दुश्मनों' का सफाया करने को तैयार भारतीय कप्तान
हिमाचल प्रदेश के पर्यटकों के लिए चेतावनी, इन पहाड़ी स्थलों पर जाने से बचें
नारी सशक्तिकरण : वैश्विक भारत की नई तस्वीर
(विशेष) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : एक ही ध्येय- भारत का परमवैभव
IND vs PAK: अगर भारतीय देशभक्त हैं…', भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वसीम अकरम छेड़ी नई बहस