मुंबई, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने बुधवार को कहा कि मराठा समाज को मिली सफलता का सारा श्रेय मराठा समाज के लोगों का ही है। मराठा समाज के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यह लड़ाई जीत ली है। बहुत इंतज़ार करना पड़ा। कई सदियों के बाद मराठों को आखिरकार सफलता मिली है।
मनोज जरांगे मंगलवार को आजाद मैदान में अपना आंदोलन कर सीधे संभाजीनगर जिले में स्थित गैलैक्सी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जरांगे ने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के सभी मराठा आरक्षण के दायरे में आयेंगे। जिनके पास रिकॉर्ड नहीं हैं, इसलिए गजेटियर लागू करना ज़रूरी था।
मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि 1881 में सरकार ने मराठों के हित में एक भी लाइन नहीं लिखी। आज़ादी को 75-76 साल हो गए हैं, लेकिन राजपत्र मराठों के अधिकारों के लिए है और उसमें मराठों के लिए एक भी लाइन नहीं थी। मनोज जरांगे पाटिल ने अपील की कि बस धैर्य रखें, शांत रहें। शांत दिमाग से सोचें। हमें किसी विदूषक और विचारहीन व्यक्ति पर भरोसा करके अपने धैर्य और भरोसे को कभी नहीं डगमगाने देना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
You may also like
`अगर` सड़क पर` दिखे ये 5 चीजें तो भूलकर भी न करें पार वरना जीवन में आने लगती हैं परेशानियाँ
उगाही में लग रहता था बुलेट वाला कॉन्स्टेबल, डेढ़ लाख वाली बात नीमच एसपी तक पहुंची तो गिर गई गाज
Rashifal 6 sep 2025: इन राशियों के जातकों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, आज आपका रूका काम हो सकता हैं पूरा, जाने राशिफल
सफर से कितने` समय पहले कर सकते हैं ट्रेन की टिकट बुक? नियम जान लें वरना होगी बड़ी परेशानी
इस काम को किए बिना नहीं मिलेंगे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के 10000, कैसे भरें फॉर्म..क्या हैं 3 शर्तें