रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
अनुशासन और खेल भावना से बनता है खिलाड़ी का भविष्य : जोबा
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारों की गूंज के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी
भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी
जमीन विवाद में पुलिस पर हमला, एसआई का फटा सिर
तेजस्वी के डांस वीडियो पर तेज प्रताप ने ली चुटकी, कहा- नाचना एक कला, युवाओं को मिलेगी प्रेरणा