गुवाहाटी (असम), 04 सितम्बर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में हाल ही में किए गए सुधारों का स्वागत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया सबसे जनहितकारी निर्णय बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी को शून्य कर दिया गया है, वहीं कई अन्य आवश्यक वस्तुओं पर कर 12% से घटाकर 5% किया गया है। इसके अलावा, आम मध्यमवर्गीय परिवारों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली चारपहिया और दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। सरमा ने इसे दुर्गा पूजा से पहले असम की जनता के लिए सरकार की ओर से दिया गया एक महत्वपूर्ण उपहार बताया।
उन्होंने कहा कि इस सुधार से किसानों, छोटे उद्यमियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी चीजें अधिक सुलभ होंगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बल मिलेगा।
सीएम ने यह भी कहा कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे असम के वित्त मंत्री थे, तभी जीएसटी लागू हुआ था। भारत ने अन्य देशों की तुलना में बेहद कम समय में जीएसटी सुधार को लागू कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
सरमा ने कहा कि हालिया सुधार मोदी सरकार के मजबूत, योजनाबद्ध और निर्णायक नेतृत्व का परिचायक है।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
You may also like
बाढ़ ने दिल्ली में मचाया कोहराम, डेंगू-मलेरिया के मामले क्यों बढ़े?
बवासीर जैसी पीड़ादायक` समस्या का आयुर्वेदिक इलाजएक बार पोस्ट को ज़रूर पढ़ें और शेयर करना ना भूले
Antim Sanskar: हिंदू धर्म में रात में क्यों नहीं होता अंतिम संस्कार? गरुड़ पुराण में बताया गया है कारण
Vastu Shastra: घर में कछुए की मूर्ति रखने से मिलते हैं गजब के फायदे, जाने इसके लिए सही दिशा
शराब और बीयर` के साथ ये चीजें खाना होता है सबसे ज्यादा हेल्दी, 99% लोग नहीं जानते हैं ये बात