हल्द्वानी, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) ।हल्द्वानी ब्लॉक में गुरुवार को हुए चुनाव में वीरेंद्र सिंह मेहरा को ज्येष्ठ उप प्रमुख और कमल सिंह भंडारी को कनिष्ठ उप प्रमुख के रूप में चुना गया है। इससे पहले मंजू गौड़ निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुकी हैं। इस जीत के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह निगल्टिया और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही, जिसमें जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वीरेंद्र सिंह मेहरा और कमल सिंह भंडारी की जीत को हल्द्वानी ब्लॉक में उनकी लोकप्रियता और स्थानीय स्तर पर सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।
मंजू गौड़ के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद अब उप प्रमुखों के चयन ने क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया समर्थकों ने इस जीत को ब्लॉक के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए हल्द्वानी ब्लॉक के समग्र विकास और जनहित के लिए काम करने का संकल्प लिया है।
(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता
You may also like
आज का सिंह राशिफल, 15 अगस्त 2025 : आज कहीं से अचानक ही लाभ मिल सकता है
Relationship Tips : इन 5 कारणों से लड़कियों कोˈ पसंद आते हैं बड़ी उम्र के पुरुष
जिस आवाज से Industry थर्राती थी उसे एक हीरोˈ ने मार दिया ऐसा थप्पड़ कि आंख हो गई खराब
15 अगस्त क्रिकेट के लिए कितना खास... इन 2 बड़े मैचों में टीम इंडिया को मिली जीत, लहराया परचम
Aaj Ka Ank Jyotish 15 August 2025 : मूलांक 2 को होगा धन लाभ, मूलांक 6 के व्यापार में होगी प्रगति, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल