रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महतो शनिवार को घोड़ाबंधा स्थित धूमा कॉलोनी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही।
देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन का असमय निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का लंबा सफर तय किया, जो उनके जमीनी नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है। महतो ने उन्हें एक सच्चा जननेता बताते हुए कहा कि उनके जाने से प्रदेश ने एक कर्मठ और समर्पित नेता खो दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
मेलानिया ट्रंप ने पुतिन को लिखा 'शांति पत्र', भावी पीढ़ी की सुरक्षा का किया आग्रह
ट्रंप-पुतिन की बेनतीजा रही बातचीत का भारत, चीन और यूरोप के देशों पर क्या असर पड़ सकता है
मुगलों से बचने के लिए हिंदु महिलाएं पहनती थी येˈ चीज डर के मारे मुगल छूते तक नहीं थे
इस राशि के पुरूषों की अपनी पत्नी से कभी नहींˈ बनती हैं कहीं आप भी तो नहीं है शामिल
Krishna Education: श्री कृष्ण ने भाई बलराम के साथ कहां की थी पढ़ाई? आज भी मौजूद है वो गुरुकुल