रांची, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में मानसून की बारिश लगभग रुक गई है। बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं उमस भी काफी बढ़ा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 95 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक रांची और आसपास एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बारिश होगी। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की गई। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री जमशेदपुर में 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.8 बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
आज राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट
काजू` बादाम नहीं बल्कि रात को भिगोकर सुबह खाएं ये बीज फायदे मिलेंगे इतने हर मेवा इसके आगे फेल
Petrol Diesel Price: देश के महानगरों और राजस्थान के शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव, जान ले अभी
जीएसटी परिषद की बैठक में 12% और 28% जीएसटी स्लैब समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक: Bhajanlal
जहरीले` सांप होते हैं ये 3 लोग, ये मर भी रहे हो तो इनकी मदद मत करना