– विश्व अंगदान दिवस पर भोपाल में हुआ कार्यक्रम
भोपाल, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अलग-अलग प्रकार के दानों को उनके महत्व के हिसाब से परिभाषित किया गया है। अंगदान कर दूसरे के जीवन में रौशनी लाना अनमोल और अमूल्य दान के बराबर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंगदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता लाये जाने की बेहद आवश्यकता है। राज्य सरकार ने हाल ही में देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय लिया है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल बुधवार देर शाम राजधानी भोपाल में बंसल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विश्व अंगदान दिवस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अंगदान करने वालों का सम्मान भी किया गया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार अंगदान के जरिये लोगों के जीवन को बचाने के लिये प्रतिबद्ध है। हाल ही में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से जबलपुर से भोपाल, भोपाल से इंदौर ग्रीन कॉरीडोर बनाकर जीवन रक्षा की गई। उन्होंने अंगदान के क्षेत्र में बंसल अस्पताल के श्रेष्ठ प्रयासों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में काउंसलर की व्यवस्था की जायेगी, जिसके माध्यम से लोगों को अंगदान करने और शरीर पर उनके वास्तविक प्रभाव के बारे में जानकारी दी जायेगी।
प्रारंभ में बंसल अस्पताल के एमडी सुनील बंसल ने बताया कि बंसल अस्पताल ने 400 से अधिक ऑर्गन ट्रांसप्लांट किये हैं। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पंकज शुक्ला एवं अन्य चिकित्सकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में यह बात भी प्रमुख रूप से रखी गई कि अंगदान के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें। इसके लिये एक हेल्पलाइन भी शुरू की जा सकती है। इसके माध्यम से अंगदान करने वाले परिवारों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका, एक साथ 3 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
नौकर रोज़ स्वादिष्ट मटन खिलाकर मालकिन को करता थाˈ खुश 55 साल की उम्र में मालकिन का दिल जीतकर रचाई 22 साल की लड़की से शादी
अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार
पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद