इंटरनेट डेस्क। पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार रात आए भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 1,124 हो गई है। वहीं अब तक 3,251 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने आज ये जानकारी दी।
खबरों के अनुसार, सूचना एवं प्रकाशन प्रमुख जुमा खान नईल ने इस संबंध में जानकारी दी कि भूकंप में मुख्य रूप से कुनार प्रांत में 8,000 से अधिक घर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से नष्ट हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों एवं घायलों के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगा हुआ है। आपको बता दें कि यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में आया था। इस भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी उत्तर-पूर्व में सतह से आठ किमी की गहराई पर बताया गया है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
61 kmpl माइलेज और 107 kmph स्पीड, TVS Apache RTR 160 2025 बनी बेस्ट परफॉर्मेंस बाइक
3 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
गुजरात पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 50 कस्टम Honda CB350 QRT बाइक्स, जानें क्या है खास
युवक ने बेटे के गर्दन पर चाकू रखकर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पति काे भेजा, मुकदमा दर्ज
सांसद खेल महोत्सव: ब्रावो क्रिकेट एकेडमी ने सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी को 9 विकेट से हराया