इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय से एम फार्मा कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम ऑटो चालक ने दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
खबरों के अनुसार, लखनऊ निवासी छात्रा मथुरा में छाता क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से एम फार्मा कर रही है। पीड़िता एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बस से उतरी थी। यहां से छात्रा ने विश्वविद्यालय के लिए ऑटो बुक किया और चल दी। इसके बाद ऑटो चालक दिनेश निवासी गांव गौसना छात्रा को अपने गांव की ओर लेकर चल दिया।
शाहपुर गौसना पर राधे कोल्ड के बराबर वाले रास्ते पर जाने पर छात्रा को उस पर शक हुआ। इसका उसने विरोध किया तो ऑटो चालक उसे धमकाते हुए आगे फैक्ट्री के पीछे सुनसान स्थल पर ले गया। यहां पर उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद ऑटो चालक छात्रा को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता ने भाई को भी वारदात की जानकारी
इस बात की जानकारी छात्रा ने अपने भाई को दी। इससे पीड़िता के परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त, भारत से है पुराना नाता
Asia Cup 2025 : कोच गंभीर ने जताया भरोसा, क्या अब मिडिल ऑर्डर के लिए खुद को रिइनवेंट कर पाएंगे संजू?
सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, आंदोलनकारियों में बनी सहमति, आज ही लेंगी पद की शपथ
जज्बातों से नहीं… एशिया कप से पहले भारत-पाकिस्तान मैच में शमी का बड़ा बयान
घर में 2 पत्नी, पहली वाली की बेटी से किया रेप, 6 दिन बंधक बनाए रखा… होश उड़ा देगी हैवान पिता की करतूत