अगली ख़बर
Newszop

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया गौ दीपक अभियान के पोस्टर का विमोचन

Send Push

जयपुर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रकृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित गौ दीपक अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने गाय के गोबर से बने दीयों का शुभारंभ भी किया।

image

प्रकृति चेतना सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम में संस्थान के योगेश बंसल, नरेश, मालीराम गुप्ता, भीमराज शर्मा तथा हरिओम मिश्रा उपस्थित रहे। प्रकृति चेतना सेवा संस्थान ने दीपों के त्योहार दीपावली पर आमजन से मिट्टी के दीयों के स्थान पर गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने की अपील की है।

image

आपको बता दें कि दीपों के त्योहार दीपावली का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ये त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर घरों में विशेष सजावट की जाती है। वहीं रात को दीए जलाए जाते हैं।

PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें