इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्रि का समापन कल हो जाएगा। नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन किया जाता है। नवमी तिथि को मां दुर्गा की शक्ति रूपा कन्याओं और लांगूर (छोटे लड़कों) को भोजन कराकर और पूजन करके नवरात्रि का समापन लोगों द्वारा किया जाता है। माना जाता है इस दन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
माता के आशीर्वाद से साधकों को सभी प्रकार की सिद्धियां तथा मनोवांछित फल मिलता है। आज हम आपको नवमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, नवमी तिथि आज शाम 06:06 बजे से शुरू होगी, जो बुधवार को 07:01 पीएम बजे तक जारी रहेगी। नवमी पर कन्या पूजन के लिए शुभ समय बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। लोगों द्वारा नवमी पूजन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
PC:naidunia
You may also like
नवरात्रि माँ अम्बे की भक्ति का पावन पर्व : राज्यपाल पटेल
3 खिलाड़ी जो हार्दिक पांड्या की गैर-मौजूदगी में खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
मैं मौजूदा स्थिति को चुनौती देने से कभी नहीं डरी : दीपिका पादुकोण
आईएसएएमआरए का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार संगीतकारों और कोरस गायकों को मिलेगी रॉयल्टी
बिहार के मंत्री जयंत राज को धमकी देने वाला सख्स लुधियाना से गिरफ्तार