इंटरनेट डेस्क। देश में माता के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन्हीं में एक राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित आमेर का शिला देवी मंदिर भी है। जिसे जयपुर की बसावट से पहले स्थापित हुआ। अगर आपका नवरात्रित में माता दर्शकों का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। विशाल पहाड़ी पर बना ये मंदिर वास्तुकला और स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है।
मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय हस्ती, अभिनेता-अभिनेत्री और बड़े उद्योगपति अक्सर यहां पर आते रहते हैँ। यहां पर शिला माता की मूर्ति है, जिसे काली मां का ही एक रूप माना जाता है। बताया जाता है कि जयपुर राजवंश के शासक माता को ही शासक मानकर राज किया करते थे।
ये भी कहा जाता है कि शिला माता के आशीर्वाद से आमेर के राजा मानसिंह ने 80 से अधिक युद्ध जीते थे। मंदिर में लोगों को केवल माता का केवल मुंह और हाथ ही दिखाई देते हैं। आपको एक बार यहां पर माता के दर्शन जरूर ही करने चाहिए। इतिहासकारों के अनुसार, 16वीं शताब्दी में इस शिला को राजा मानसिंह प्रथम बंगाल के जसोर राज्य पर जीत दर्ज करने के बाद लाए थे।
PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Uttarakhand में 692 प्रिंसिपल पदों के लिए UKPSC भर्ती 2025
एस जयशंकर ने नीदरलैंड और श्रीलंका समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
आम्रपाली दुबे ने फ्लाइट से शेयर की तस्वीर, दुमका यात्रा ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
Health: 40 की उम्र से पहले महिलाओं के शरीर में होने वाले अप्रत्याशित बदलाव चिंता का विषय; समय से पहले मेनोपॉज की समस्या में वृद्धि
IND vs BAN सुपर-4 से पहले बांग्लादेशी कोच का बड़ा बयान, भारत को बताया कमजोर और चुनौती दी