इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला पलट दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य के बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम बना दिए थे। अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दो दो नगर निगमों के स्थान पर फिर से एक एक नगर निगम कर दिए हैं।
यानी पिछले पांच साल में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम के हिसाब से चुनाव हुए थे और दो दो महापौर थे। इस बार एक एक महापौर ही बनेंगे। राज्य सरकार ने इन तीनों शहरों में एक एक नगर निगम करने की मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2017 से पहले जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे। बाद में परिसीमन हुआ और वार्डों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नया परिसीमन करते हुए वार्डों की संख्या बढाकर 250 कर दी थी। साथ ही नगर निगम को एक के बजाय दो कर दिया। एक का नाम हैरिटेज और दूसरे का नाम ग्रेटर नगर निगम दिया गया। अब दोनों पूर्व की भांति एक हो गए हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलाें में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर हाेगी सीधी भर्ती , आवेदन सात अक्टूबर से
मुख्यमंत्री साय आज 'छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025' और राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में होंगे शामिल
आपके पेशाब का रंग भी दिख रहा` है ऐसा तो समझो सड़ना शुरू हो गया लिवर ये 10 चीजें खाने से Liver से बाहर निकल जाता है सारा विषाक्त
Karwa Chauth 2025 : करवाचौथ की लोककथाओं में छिपा है स्त्री का संकल्प और समर्पण, जो व्रत की शक्ति को करता है कई गुना
अहान पांडे की नई फिल्म में शरवरी वाघ का साथ, जानें क्या है खास