नई दिल्ली। फिलीपींस के बाद अब भारत दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस्लामी देश इंडोनेशिया को भी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बेचने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सौदे की करीब सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। रूस से मंजूरी मिलते ही भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल खरीद का सौदा होगा। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत ने रूस के साथ मिलकर बनाया है। ब्रह्मोस बनाने वाली कंपनी में भी रूस हिस्सेदार है। इस वजह से रूस से मंजूरी लेना जरूरी है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो जनवरी 2025 में भारत यात्रा पर आए थे। उनकी भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और बढ़ा। बीते दिनों ही सीडीएस जनरल अनिल चौहान और सेना के अफसर इंडोनेशिया गए थे। इससे पहले भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें और उससे जुड़े रडार और लॉन्चर वगैरा सप्लाई किए थे। भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के लिए करीब 3500 करोड़ रुपए का सौदा हुआ था। ब्रह्मोस मिसाइलों का जलवा इसी साल मई में पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त देखा था। भारत की ओऱ से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

ब्रह्मोस मिसाइल आवाज की गति से दोगुनी रफ्तार में उड़ान भरती है। ये एक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस मिसाइलों को जमीन, हवा और समुद्र से दागा जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज करीब 450 किलोमीटर है। ये रडार को चकमा देने के लिए जमीन की सतह से बहुत कम ऊंचाई पर भी उड़ान भर लेती है। इसके साथ ही अपने लक्ष्य पर सटीक वार करने के लिए भी ब्रह्मोस मिसाइल पहचानी जाती है। भारत अब इसके कई प्रारूप भी बनाने जा रहा है। जिससे ये हल्की होने के साथ ही दुश्मन के इलाके में 800 किलोमीटर तक मार करने वाली भी बन जाएगी। दुनिया के कई देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि दिखाई है।
The post India-Indonesia Brahmos Deal: फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया करने वाला है ब्रह्मोस मिसाइल खरीद का सौदा, दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला इस्लामी देश है appeared first on News Room Post.
You may also like

'बड़ी उम्र वालों के लिए अफेयर छिपाना आसान', ट्विंकल खन्ना के बयान पर फिर छिड़ी बहस, कहा- पार्टनर बदलना अच्छी बात

पॉपुलर TV स्टार, दूसरे शहर में छुपा रखे थे बीवी-बच्चे, मुंबई में एक्ट्रेस संग था लिव-इन में, ऐसे फूटा भांडा

Petrol Diesel Price:देश के बड़े शहरों और राजस्थान में आज किस भाव बिक रहा पेट्रोल डीजल, अभी करें पता

बिहार चुनाव: पहले चरण के लिए वोटिंग आज, जानें कौन से बड़े चेहरे हैं मैदान में

शुक्रवार को व्रतधारी करें महालक्ष्मी मंत्र का जाप, मिलेगा समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद




