बहराइच: बहराइच में 15 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर भेड़िए ने अटैक करके दहशत बढ़ा दी है। इस बार आदमखोर भेड़िए ने मां के साथ सो रही ढेड़ वर्षीय बच्ची को अपना निशाना बनाया। बच्ची की तलाश में गांववालों को गन्ने के खेत से बच्ची के शरीर के टुकड़े मिले हैं। इस दिल दहलाने वाली घटना से गांववालों में नाराजगी बढ़ रही है।
रविवार को करीब सुबह 5 बजे भेड़िये ने फखरपुर ग्राम पंचायत के कंदौली गोरछहनपुरवा निवासी राकेश के घर में हमला किया। भेड़िया आंगन में मां के साथ सो रही डेढ़ साल की शानवी को दबोच ले गया। जब मां ने बच्ची की आवाज नहीं सुनी तो वह बाहर निकली।
उसने पास के गन्ने के खेत में हलचल देखी। पास ही भेड़िए के पैरों के निशान थे। जब यह जानकारी गांवालों को हुई तो वे बच्ची को तलाश करने के लिए खेत में घुसे वहां मांस के टुकड़े मिले। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस पूरी घटना के बाद वन विभाग की टीम भेड़ियों को तलाख्श कर रही है। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि ड्रोन की मदद ली जा रही है। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मांस के टुकडे़ मिले हैं। खून के भी धब्बे नजर आए हैं। जो भी वन्यजीव है उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

You may also like

ग्रे परत की तरह... दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, सीएम रेखा गुप्ता से क्या कहा?

रिम्स में घायलों से मिले देवेंद्रनाथ महतो, सरकार से कि मुआवजे देने की मांग

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड जूनियर बालक वर्ग ने स्वर्ण और बालिका वर्ग ने जीता कांस्य पदक

महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: भारत के 298 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की धीमी शुरुआत

येˈ इश्क है या धोखा? चार बच्चों की मां का युवक पर आया दिल पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ हुई फरार﹒