अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को हल्की-हल्की धूप निकल आई थी। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी था। रुक रुक कर बारिश होने से बदली छाई रहती थी। पूरा-पूरा दिन धूप के दीदार नहीं होते थे। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी लगातार कमी आती जा रही थी, लेकिन अब मौसम फिर से बदलने जा रहा है।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी बढोतरी हो सकती है। हालांकि अब धीरे-धीरे रातें ठीक-ठाक ठंडी होने शुरू हो सकती है।
2 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश व तेज हवा चलने की उम्मीद नहीं है। इसी तरह 3 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
वहीं 4 नवंबर को मौसम फिर से बदल जायेगा। मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने के संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार भी जताए गए हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं 5, 6 और 7 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस तरह प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय ठीकठाक धूप निकल सकती है। जबकि रात में हल्की ठंड का असर दिखाई पड़ सकता है। वहीं प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश और बदली छाई रहने के कारण तापमान में भी कमी आ गई थी।
1 नवंबर को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे आ गया है। बलिया में सबसे कम 24℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि मुजफ्फरनगर में सबसे कम 17.1℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

You may also like

IND vs AUS 4th T20 Date: भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा, कैसे देखें Live?

टेक सुपरपावर बनने की राह पर भारत, NVIDIA-Qualcomm ने सरकार की RDI योजना को दिया सपोर्ट

HPCL सहित इन 5 Stocks की एक्स-डिविडेंड डेट है 6 नवंबर, क्या कल इन्हें खरीदने पर मिलेगा Dividend?

बाथटब में बैठी दिव्या रालहन को टुकुर टुकुर देख कल्लू के दिल की बजी घंटी, बोले- गोरी तू त लागेलु, जलपरी नियन

टीम इंडिया के सबसे सफल टी20 बॉलर को क्यों बैठा रहे बाहर? कोच ने बताई इसके पीछे की सीक्रेट प्लानिंग