अगली ख़बर
Newszop

मोकामा हत्याकांड: दुलारचंद यादव ने अनंत सिंह की पत्नी को लेकर क्या कहा था? जिसे मानी जा रही हत्या की सबसे बड़ी वजह, जानें

Send Push
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच, पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। लालू यादव के पुराने करीबी और टाल क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले दुलारचंद, जनसुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे थे। इस दौरान दुलारचंद यादव पूर्व बाहुबली विधायक और JDU प्रत्याशी अनंत सिंह पर लगातार निजी टिप्पणी कर रहे थे। दुलारचंद का आपराधिक इतिहास भी रहा है। हाल के दिनों में उनकी तीखी बयानबाजी के वीडियो आ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से मोकामा के चुनावी मुकाबले को व्यक्तिगत टकराव में बदल दिया।


अनंत सिंह की पत्नी पर की थी निजी टिप्पणीदुलारचंद यादव की हत्या के पीछे उनके निजी बयान को भी एक वजह माना जा रहा है। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को नीलम खातून और 'नाचने वाली' तक बता दिया था। दुलारचंद ने यहां तक कहा था कि नीलम देवी के प्रचार के दौरान जनता दरी लेकर दौड़ने लगी थी कि नाचने वाली आई है हम नचाएंगे। जिस पर नीलम सिंह ने कहा था कि अब चुनाव के बाद जरूर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बयान भी दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह की एक आंख खराब हो गई है, इसलिए रात दिन काला चश्मा पहनते रहते हैं।



कभी अनंत सिंह के नजदीकी थे दुलारचंददरअसल, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा की विधायक रह चुकी हैं। अनंत कुमार सिंह को विधायक के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद 2022 के उपचुनाव में बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गईं थीं। तब उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज की थीं। नीलम देवी के प्रचार में दुलारचंद यादव घूमा करते थे क्योंकि वो आरजेडी की टिकट चुनाव लड़ रही थी। इससे पहले नीलम देवी ने 2019 में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब भी नीलम देवी के प्रचार में दुलारचंद यादव वोट मांगते थे। एक समय में दुलारचंद यादव की अनंत सिंह की नजदीकी थी। मगर, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में दुलारचंद यादव अनंत सिंह के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए वोट मांग रहे थे और अनंत सिंह के खिलाफ लगातार निजी बयानबाजी कर रहे थे।


निजी बयानबाजी बनी मौत की वजह?दुलारचंद यादव ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल अनंत सिंह और उनकी पत्नी के लिए किया, कई लोगों का मानना है कि ये अपमानजनक भाषा उनकी मौत की वजह हो सकती है। दुलारचंद का खुद भी आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने निजी बयानबाजी के जरिए बाहुबली प्रतिद्वंद्वी को सीधे तौर पर ललकारा था। इस बयानबाजी ने न केवल सुर्खियां बटोरीं, बल्कि मोकामा के जातीय-सामाजिक समीकरणों को भी प्रभावित करने की कोशिश की।


अनंत सिंह पर FIR, डीजीपी से रिपोर्ट तलबइस पूरे हत्याकांड को लेकर मोकामा के JDU प्रत्याशी अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन उन्होंने भी इस मामले में जवाबी FIR दर्ज कराई है। मोकामा में चुनावी रंजिश की इस हिंसक वारदात ने चुनाव आयोग को भी संज्ञान लेने पर मजबूर कर दिया। पूरे मामले पर बिहार के डीजीपी से चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें