Tulsi Vivah muhurat : आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भगवान के शालिग्राम स्वरूप के साथ विवाह संस्कार कराया जाता है। इससे एक दिन पहले देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग तुलसी विवाह में भाग लेते हैं उन्हें कन्यादान का पुण्य प्राप्त होता है।
तुलसी विवाह का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है. इस बार द्वादशी तिथि 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। पंचांग के अनुसार, 2 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे से लेकर रात 10 बजकर 33 मिनट तक त्रिपुष्कर योग तुलसी विवाह के लिए बेहद शुभ समय है।
तुलसी विवाह की मान्यता
ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह करके से विवाह में देरी जैसी समस्या दूर होती है। घर में तुलसी विवाह का आयोजन करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आती है। इसके अलावा, तुलसी विवाह कराने से कन्यादान करने जैसा पुण्य लाभ प्राप्त होता है।
तुलसी विवाह कैसे करें

- तुलसी विवाह के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
- तुलसी के पौधे को साफ जगह पर रखें।
- तुलसी के पौधे के पास भगवान विष्णु की शालिग्राम या मूर्ति स्थापित करें।
- शादी का मंडप तैयार करें।
- फूलों, आम के पत्तों और केले के तनों से सजाएं।
- गंगाजल, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, फूल, धूप चढ़ाएं।
- भगवान विष्णु के शालिग्राम को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं।
- इसी प्रकार तुलसी के पौधे को गंगाजल और ताजे पानी से स्नान कराएं।
- विवाह मंडप में तुलसी का पौधा और शालिग्राम रखें और सात फेरे लें।
- पूजा खत्म होने के बाद प्रसाद वितरित करें और भगवान का आशीर्वाद लें।
You may also like

Foreign Liquor: सरकारी दुकान में हो रहा था गोरखधंधा, छापा पड़ा तो 'इंपोर्टेड महंगी शराब' की खाली बोतलों में यह काम हो रहा था

मृदुल तिवारी ने 'सैयारा' की खोली पोल, बताया थिएटर्स में रोने वाले लोगो थे इन्फ्लुएंसर्स, आशनूर बोलीं- PR स्टंट

Kartik Purnima 2025: जाने कार्तिक पूर्णिमा के दिन जलाएं जाने चाहिए कितने दीये, कब और कैसे करें दीपदान

उमराह के लिए गई महिला को सऊदी सुरक्षाकर्मी ने दिया धक्का, हाजी से हाथापाई, मक्का में 'बदतमीजी' के वीडियो पर दुनिया आगबबूला

उबलाˈ अंडा या आमलेट.. जानें स्वास्थ्य के लिए किसका सेवन करना है बेहतर﹒