Next Story
Newszop

आज का कर्क राशिफल, 22 मई 2025 : कारोबार में फंसा धन मिलेगा वापस, घर में करा सकते हैं भजन-कीर्तन

Send Push
Cancer Horoscope Today, 22 May 2025 : कर्क राशि वाले आज के दिन अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मस्ती करने में ज्यादा समय बिता सकते हैं। परिवार के मामले में आज किसी बात को लेकर आपकी माता से आपकी बहस हो सकती है। ऐसे में कुछ भी सोच-समझकर बोलें और वाणी पर संयम रखें। घर में कीर्तन-भजन कराने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार करने वाले लोगों का अगर कारोबार में धन फंसा हुआ था तो वह आज वापस मिल सकता है। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आइए विस्तार से जानें आज का कर्क राशिफल... आज कर्क राशिवालों का करियर राशिफल : पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आज आपको अपनी ऊर्जा व्यर्थ कामों में लगाने से बचना होगा। व्यापार के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अगर लंबे समय से कारोबार में कहीं पैसा फंसा हुआ था तो वह अब वापस मिल सकता है। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लेकिन अगर कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे टाल दें। कुछ समय रुककर वाहन खरीदना ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है। आज कर्क राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : घर में आज आप किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और आपका मन भी प्रसन्न होगा। लेकिन माता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम रखें। आज कर्क राशिवालों की सेहत का हाल : कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में कुछ देर आराम जरूर करें। आज कर्क राशिवालों के लिए उपाय : चींटियों को आटा खिलाना लाभकारी साबित हो सकता है।
Loving Newspoint? Download the app now