नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे।
बीड़ी देने से इनकार करने पर हमला
पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। समय पर इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई। होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।''
आठवीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई
पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था। अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।''

You may also like

जैश ए मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क की नई रणनीति! गिरफ्तार हुए 12 आतंकियों में से 6 डॉक्टर... क्या हैं मायने

Bank New Domain: बैंक की नकली वेबसाइट पकड़ना होगा आसान, '.bank.in' हो गया नया डोमेन, RBI ने क्यों दिया था निर्देश?

दिल्ली से रायपुर जा रहे कंट्रेनर पर हाईवे के दबंगों ने की तोबड़तोड़ फायरिंग, चाय पीने के विवाद के बाद बदमाशों ने 14 राउंड गोलयां चलाईं

Bihar: कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र और प्रियंका के मोबाइल फोन हैक करने वाला शातिर बिहार से गिरफ्तार, संगठित रैकेट का खुलासा

विश्व निमोनिया दिवस : नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक