नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज सुबह मामूली तेजी के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें भारी गिरावट आई। दोपहर बाद 2.10 बजे बीएसई सेंसेक्स 730.36 अंक यानी 0.89% गिरावट के साथ 81,329.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 208.20 अंक यानी 0.83% की गिरावट के साथ 24,737.25 अंक पर आ गया। ब्रॉडर बाजार में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप100 में 0.9 फीसदी और स्मॉलकैप100 में 0.4 फीसदी गिरावट आई है।सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट आई है। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई है। दूसरी ओर टाटा स्टील इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी में तेजी आई है।
You may also like
IPL 2025 का फाइनल अब अहमदाबाद में? प्लेऑफ मैचों के लिए मुल्लांपुर का नाम भी चर्चा में
हिमाचल के सेब किसानों ने तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध की मांग की
Birthday Celebration : शिवांगी जोशी का दिल छू लेने वाला कदम, जन्मदिन पर वंचित बच्चों के चेहरों पर लाई मुस्कान
Hera Pheri 3: क्या अक्षय कुमार ने परेश रावल पर मुकदमा दायर किया?
BCCI ने टेस्ट कप्तानी के लिए गंभीर को सुझाए दो प्रमुख नाम