नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला साल 2025 में खामोश रहा है। भारतीय टीम के लिए वह बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। उनकी फॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले काफी सवाल उठे हैं। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने सूर्या को बैक किया है। सूर्या ने 11 पारियों में 2025 में सिर्फ 100 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव पर सीरीज से पहले कहीं न कहीं रन बनाने का दबाव जरूर होगा। लेकिन, सूर्या इस सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। आखिर क्या है वो रिकॉर्ड, आइये जानते हैं।
सूर्यकुमार यादव ऐसा करने वाले बन सकते हैं सिर्फ दूसरे भारतीय
सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारतीय टीम के लिए कुल 90 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 164.20 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2670 रन बनाए हैं। सूर्या के नाम टी20 इंटरनेशनल में 148 छक्के हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में होने वाले पहले टी20 में सूर्यकुमार यादव एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। दरअसल, अगर सूर्या पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 2 छक्के लगा देंगे तो उनके टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के हो जाएंगे।
इसी के साथ सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले भारत के लिए यह कारनामा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने किया है। रोहित ने अपने टी20आई करियर में कुल 205 छक्के लगाए हैं। बता दें कि सूर्या भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
6 साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराई थी कोई टी20 सीरीज
आपको बता दें कि पिछले 6 साल से ऑस्ट्रेलिया भारत को कोई टी20 सीरीज नहीं हरा पाया है। 2019 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भारत में टी20 सीरीज हराई थी। 2-0 से ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीती थी।

You may also like

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री या प्रचार प्रमुख... तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन ने उड़ाया ख्वाजा आसिफ का मजाक, बोले- मुझे मजा आता है

हर परिवार को नौकरी का वादा सिलेबस से बाहर, मैथिली ठाकुर का तेजस्वी यादव पर तंज

लापरवाही पड़ सकती है भारी! स्ट्रोक के ये 4 कारण चुपचाप ले रहे हैं सेहत की परीक्षा, जानें कैसे करें बचाव!

'महारानी 4' में कहानी बदली है, मेरा अभिनय का तरीका नहीं : हुमा कुरैशी

येˈ फल डाइबिटीज क्या कैंसर और ह्रदय रोगियों के लिए भी चमत्कारी वरदान है हज़ारो रोगों का करता है जड़ से सफाया जानकारी को आगे भी बढ़ने दे﹒