फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस में कार्यरत 23 वर्षीय सिपाही प्रियांशु सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्हें ऑल इंडिया में 13वीं रैंक हासिल हुई है। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रियांशु की इस सफलता पर बधाई दी है। खास बात ये है कि अपनी ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने इसकी तैयारी की थी। प्रियांशु 24 अक्तूबर 2024 में हरियाणा पुलिस में फरीदाबाद में भर्ती हुए थे। प्रियांशु मूल रूप से सोनीपत जिले के गोहाना के गांव गढ़ी उजाला के रहने वाले हैं। उनके पिता रोशन लाल सोनीपत में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रियांशु की मां सुखविंदर हाउस वाइफ हैं।
हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फरीदबाद पुलिस के सिपाही प्रियांशु ने अपनी लगन और मेहनत से यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल की है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर उन्होंने हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने साल 2023 में ग्रेजुएशन की थी। उसी के साथ ही सीडीएस की तैयारी करने में जुटे थे। प्रियांशु की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरियाणा पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।
मेहनत और ईमानदारी से पाई सपळता
उन्होंने कहा कि उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं प्रियांशु के साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वो हमेशा से मेहनती, ईमानदार और जिम्मेदार कर्मी रहे हैं। ड्यूटी के दौरान भी उन्होंने पढ़ाई और तैयारी में निरंतरता बनाए रखी। उनकी कहानी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि सरकारी सेवा में रहते हुए भी उच्च लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। पुलिस विभाग ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You may also like

सेना, सरकारी नौकरियां, कंपनियां... भारत की सवर्ण जातियां कर रहीं पूरी व्यवस्था पर कब्जा, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

Bihar Chunav 2025: ट्रक से यूपी से बिहार लाई जा रही 17 लाख रुपये की शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

'त्रिशूल' में परखे स्वदेशी ड्रोन... दिखाई सटीकता और लंबी उड़ान क्षमता, पूरे वेस्टर्न बॉर्डर पर जोरदार एक्शन

Amitabh Bachchan Deal: अमिताभ बच्चन ने बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट, कमाया बंपर रिटर्न, कितने में हुई यह 'सुपर डील'?

ग्रो IPO पर नितिन कामत का मजेदार ट्वीट वायरल, बोले -'20% एप्लिकेशन हमारे यूजर्स से', साथ में बधाई भी दी