अगली ख़बर
Newszop

उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दिल्ली-पटना स्पाइसजेट फ्लाइट में मचा हड़कंप; पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Send Push
नई दिल्ली: आज दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट उड़ान हादसे का शिकार होने से बाल-बाच बच गई। इस दौरान आसमान में यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। स्पाइसजेट के मुताबिक पटना जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान को गुरुवार (23 अक्टूबर) को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा, क्योंकि चालक दल को तकनीकी खराबी का संदेह था। बोइंग 737-8A विमान को विस्तृत निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और जांच अभी जारी है। प्रभावित यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।

सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं और विमान बिना किसी घटना के दिल्ली वापस उतर गया। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है, जो सुबह 11:30 बजे रवाना हो गई।



2 महीने पहले भी इसी तरह की आई थी परेशानी

यह ताजा घटना स्पाइसजेट के एक विमान की बीच उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण श्रीनगर में आपातकालीन लैंडिंग के दो महीने बाद हुई है। यह विमान दिल्ली से 205 यात्रियों और सात चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान भरी थी। वहीं, अगस्त में भी, दुबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को इसी तरह की गड़बड़ी के बाद अहमदाबाद में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह उड़ान सूरत से उड़ान भरी थी।

एयर इंडिया हादसे के बाद से बरती जा रही सावधानी
बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को हुई एयर इंडिया प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में एक यात्री को छोड़कर सारे यात्री की मौत हो गई थी। इसके बाद जांच रिपोर्ट में पता चला कि विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे जिसके बाद यह एक बिल्डिंग से टकरा गई। टकराने के बाद विमान आग के गोले के साथ ब्लास्ट हो गया। इस हादसे ने आसपास के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें