जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में रविवार की रात एक बड़ी घटना हुई। मानगो बालीगुमा में अपराधियों ने क्षत्रिय करणी सेना परिवार के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। यह घटना एनएच-33 पर मिनी पंजाब होटल के पास हुई। विनय सिंह करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थे। उनकी के बाद इलाके में तनाव है और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के विरोध में सड़क प्रदर्शनपुलिस ने घटनास्थल से विनय सिंह की स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल बरामद की है। विनय सिंह की खबर फैलते ही करणी सेना के समर्थक गुस्से में आ गए। उन्होंने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। भाजपा और आजसू पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की निंदा की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। सुबह में घर से दुकान जाने के लिए निकलेविनय सिंह उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। डिमना चौक पर उनकी टाइल्स की दुकानें हैं। उनके परिवार के अनुसार, वे रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। वे आमतौर पर दोपहर 4 बजे तक खाना खाने घर लौटते थे। लेकिन, वे न तो दुकान पहुंचे और न ही घर आए। जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला और फोन भी बंद आया तो परिजन रात 8 बजे उलीडीह थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की और रात 8 बजे उनका शव बरामद किया। शव पर चीटियां लग चुकी थींपुलिस का कहना है कि शव पर चीटियां लग चुकी थीं। इससे यह साफ है कि हत्या दोपहर 12 बजे के आसपास की गई होगी। पुलिस को विनय सिंह के बाएं हाथ में एक पिस्तौल मिली है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि या तो हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हुई है, या फिर यह पूरी तरह सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।
You may also like
world cup qualifiers 2025: वेस्टइंडीज की टीम जीतकर भी हार गई ये मैच, मैदान पर ही रोने लगे खिलाड़ी, 167 का लक्ष्य 10.1 ओवर में हासिल करने के बाद भी....
9 वर्षीय लड़की की 25वीं मंजिल से गिरने की अद्भुत कहानी
भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी : केशव प्रसाद मौर्य
Dubai Gold Prices Hit All-Time High as Global Uncertainty Spurs Surge
लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने 12 पुलिसकर्मी को किया निलंबित