नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा की डीएम मेधा रूपम के परिवार में खुशियां आई हैं। मेधा रूपम की छोटी बहन अभिश्री मां बनी हैं। अभिश्री आईआरएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईएएस अक्षय लबरू के साथ प्रेम विवाह किया है। दोनों की मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी, मसूरी में प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। दोनों ने वर्ष 2020 में शादी कर ली थी। अब दोनों के पुत्र ने जन्म लिया है। अभिश्री ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने पुत्र अगस्त्य से लोगों का परिचय कराया है। इसके बाद यूजर्स ने मां बनी आईआरएस अधिकारी को बधाई दी है।
बहन को दी शुभकामनाएंयूपी कैडर की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में नोएडा डीएम मेधा रूपम ने बहन अभिश्री ने मां बनने पर बधाई दी है। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मेधा रूपम ने लिखा कि मासी बन गई हूं। बहन अभिश्री को हमें अगस्त्य के रूप में एक प्यारा बच्चा देने के लिए धन्यवाद।
बहन को दिए संदेश में मेधा रूपम ने लिखा है कि मातृत्व एक ऐसा सफर है जो सबसे कठिन होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा संतुष्टिदायक भी है। ईश्वर मां और बच्चे पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें।
कौन हैं अभिश्री?अभिश्री भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की दूसरी पुत्री हैं। वह 2018 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 297वीं रैंक हासिल की। अभिश्री ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से भौतिकी विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे अभी भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। अभिश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।
कौन हैं अक्षय लबरू?अक्षय लबरू जम्मू के रहने वाले हैं। जम्मू से ही उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। वह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 104वीं रैंक हासिल की थी। उनका चयन त्रिपुरा कैडर में हुआ था। वे जम्मू कश्मीर के एलजी सचिवालय में एडिशनल सचिव तौर पर कार्यरत रहे हैं।

You may also like
भारतीय निवेशकों को ग्लोबल म्यूचुअल फंड से मिला 72 प्रतिशत तक का तगड़ा रिटर्न
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज
कार चलाते समय बरतें ये सावधानियां, क्लच प्लेट नहीं होगी खराब
ऐपल ने घटा दिया इस आईफोन का उत्पादन, वजह जानकर आप भी कहेंगे ठीक ही किया
छठ महापर्व पर जयपुर से घर लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, 22 घायल