अमरोहा: किसी को पेट की भूख दिल्ली खींच लाई थी, कोई बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल गया था, किसी को थोड़े पैसे कमाने थे कि मजदूरी मिल जाए तो घर का खर्च चल जाए, मगर मौत को कुछ और ही मंजूर था। जिंदगी की जद्दोजहद उन्हें मौत के करीब ले जा पहुंची। दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी से मरने वालों की संख्या 4 पहुंच गई है, 3 लोग घायल हैं। 2 शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है, जिन्होंने अपनों को खोया है, वे अवाक रह गए हैं। घरवालों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल की ब्लास्ट में जान गई है। दोनों दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे। इसके अलावा, श्रावस्ती के दिनेश कुमार (32) और शामली के नौमान (22) की विस्फोट में मौत हो गई।
दिल्ली में मजदूरी करते थे दिनेश-मोहसिन
दिनेश-मोहसिन दिल्ली में मजदूरी करते थे। नौमान दुकान का सामान खरीदने दिल्ली गया था। वहीं, लोकेश अपनी समधन को देखने दिल्ली आए थे। शाम के वक्त दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। लोकेश मेट्रो से लाल किले के पास पहुंचे।
महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल
अशोक उन्हें रिसीव करने के लिए आए थे। दोनों जैसे ही कार में बैठे, तभी विस्फोट हो गया। दोनों के शव बुरी तरह झुलस गए। आज सुबह दोनों के शव घर लाए गए। जैसे ही एंबुलेंस पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं रो-रोकर बेसुध हो गईं।
अमरोहा में शव रखकर प्रदर्शन
अमरोहा के अशोक सिंह के परिजन सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार को मुआवजा दिया जाए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
इन जिलों के लोग घायल
इसके अलावा, देवरिया के रहने वाले शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू और गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद ब्लास्ट में घायल हुए हैं। तीनों का इलाज दिल्ली के LNJP अस्पताल में चल रहा है। इधर, दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

You may also like

India Critical Minerals: चीन की ये दीवार तोड़ेंगे भारतीय... 57 लाख की फौज होगी तैयार, सबसे बड़ा 'इकोनॉमिक थ्रिलर'

Rajasthan: सुधांश पंत की राजस्थान से विदाई, कौन होगा अगला मुख्य सचिव? लंबी रेस में चर्चा में ये नाम

दिल्ली विस्फोट सुरक्षा चूक, उठाया जाए कोई ठोस कदम: तेज प्रताप यादव

अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 19% घटा, स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स में आया 2,004 करोड़ का इनफ्लो

चीन व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के उद्देश्य और लक्ष्यों की दृढ़ता से रक्षा करता है : ली सोंग