नालंदा/राजगीर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और स्थानीय लोग टीम को जोरदार समर्थन देने पहुंचे थे। इस जीत के साथ भारत ने एशिया में अपनी सत्ताधारी स्थिति वापस हासिल कर आठ वर्षों का इंतजार समाप्त कर लिया। साथ ही, भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 (नीदरलैंड और बेल्जियम में) के लिए क्वालीफाई कर गया। भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप जीता था। रविवार के फाइनल में भारत के लिए गोल दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने किए।
पीएम ने दी पुरुष हॉकी टीम को शुभकामनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयां छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है! मैं बिहार सरकार और वहां के लोगों की भी सराहना करना चाहूंगा, जिनके प्रयासों से राजगीर में एक शानदार टूर्नामेंट का आयोजन हुआ और यह एक जीवंत खेल केंद्र बन गया।'
सीएम नीतीश ने दी हॉकी टीम को बधाईटीम इंडिया के हीरो एशिया कप के जीत एवं हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'बिहार के राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का सहृदय अभिनंदन करता हूं।'
बिहार की जनता को सीएम का धन्यवादसीएम नीतीश ने कहा, 'बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा न हो और वे पूरी लगन के साथ एशिया कप में हिस्सा ले सकें। आशा है कि सभी टीमें यहां से बिहार की अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी। साथ ही हॉकी इंडिया एवं खेल विभाग तथा बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी को भी इस सफल आयोजन हेतु बधाई। बिहार की जनता ने हर टीम का उत्साह बढ़ाया और अपनी अतुलनीय मेहमाननवाजी से सभी का दिल जीत लिया। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।'

Congratulations to our Men’s Hockey Team for their splendid win in the Asia Cup 2025 held in Rajgir, Bihar. This win is even more special because they have defeated the defending champions, South Korea!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2025
This is a proud moment for Indian hockey and Indian sports. May our players… pic.twitter.com/zjEexa2gCN
सीएम नीतीश ने दी हॉकी टीम को बधाईटीम इंडिया के हीरो एशिया कप के जीत एवं हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'बिहार के राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का सहृदय अभिनंदन करता हूं।'
बिहार के राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 7, 2025
बिहार की जनता को सीएम का धन्यवादसीएम नीतीश ने कहा, 'बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा न हो और वे पूरी लगन के साथ एशिया कप में हिस्सा ले सकें। आशा है कि सभी टीमें यहां से बिहार की अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी। साथ ही हॉकी इंडिया एवं खेल विभाग तथा बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी को भी इस सफल आयोजन हेतु बधाई। बिहार की जनता ने हर टीम का उत्साह बढ़ाया और अपनी अतुलनीय मेहमाननवाजी से सभी का दिल जीत लिया। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।'
You may also like
गूगल पर खूबसूरत` दुल्हन ढूंढ़ते हुए दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंच गया इंजीनियर फंस गया बहुत बुरा
पति के लिए भाग्यशाली महिलाएं: चाणक्य की शिक्षाएं
स्ट्रॉबेरी से दांतों को सफेद करने का ट्रेंड: विशेषज्ञों की चेतावनी
ED Raid in Jaipur: 150 करोड़ फ्रॉड केस में ईडी की कार्रवाई, विदेशी निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग के सुराग
ट्रेन में फंसाई` दुल्हन, 1 लाख में किया सौदा और… बनारस में दूल्हे के साथ मिलकर अल्ताफ कर गया कांड