अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। हालांकि अगले 48 घंटे तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इटावा में सबसे कम 8.9℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है। दिन का मौसम अभी ऐसा ही बना रह सकता है।
11 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। 12 और 13 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में 12 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना है। 14, 15 और 16 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
वहीं मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही ठंड का असर जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक शीत लहर (Marginal Cold Wave) की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में हुए हिमपात से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश की ओर आ रही हैं। इन हवाओं के साथ आसमान साफ रहने से विकिरणीय शीतलन (Radiational Cooling) बढ़ गया है।
साथ ही मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात (Anticyclone) से ठंडी हवाओं का अधोगमन भी तापमान गिराने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। इन सभी कारणों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुँच गया है। अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में तापमान में क्रमिक मौसमी गिरावट जारी रहेगी। लेकिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहेगा।
जबकि कुछ स्थानों पर यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है। यही कारण है कि देर रात और सुबह के समय आंशिक शीत लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से ठंड का असर कुछ हद तक कम हो जाएगा। बावजूद इसके प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे बने रहने का अनुमान है।

You may also like

बिहार में दूसरे चरण का मतदान आज, ये वोटर साबित होंगे निर्णायक

Home Loan लेने से पहले जान लें इस लोन के प्रकार के बारे में, 1 नहीं 5 तरह के होते हैं होम लोन, जानें डिटेल्स

ट्रांसफर की खबरों के बीच आया संजू सैमसन का बर्थडे, CSK ने किया ऐसा काम, अब डील पक्की समझें?

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा, जनता विकास के लिए कर रही है वोट

Who Is Doctor Umar Nabi In Hindi: कौन है डॉक्टर उमर नबी?, दिल्ली धमाके में शामिल होने का जांचकर्ताओं को है शक