बेगूसराय: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ सम्मन जारी हुआ है। अक्षरा सिंह ने एक इवेंट में दो घंटे के लिए 5 लाख रुपए लिया था। 2 घंटे के बदले आधे घंटे में ही प्रोग्राम को पैकअप कर दिया। बताया गया कि कार्यक्रम चल रहा था, तभी मंच के सामने बैठे एक शख्स ने अक्षरा पर 20 रुपए का नोट उझाल दिया। इससे अक्षरा सिंह गुस्सा गईं और प्रोग्राम छोड़ कर चली गईं। बेगूसराय के लोक गायक शिवेश मिश्रा ने 2023 में ही एक परिवाद पत्र दाखिल किया था। जिस पर शनिवार को बेगूसराय न्यायालय के प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी ओमप्रकाश की कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सम्मन जारी किया। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट से नोटिसबिहार में मंसुरचक के अहियापुर निवासी लोक गायक शिवेश मिश्रा ने समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के दौरान अक्टूबर 2023 में अक्षरा सिंह को बुलाया था। 2 घंटे के लिए 5 लाख रुपए रेट फिक्स किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम 2 घंटे के लिए बुक किया गया था लेकिन अक्षरा सिंह ने आधे घंटे में ही कार्यक्रम बंद कर दिया। 20 रुपए के नोट उझाले जाने से नाराज होकर माइक फेंक कर चली गईं थीं। जिसे आयोजक को काफी नुकसान हुआ था और वहां हंगामा हुआ था। प्रोग्राम में कम समय देने का आरोपइसी को लेकर शिवेश मिश्रा ने बेगूसराय न्यायालय में एक परिवाद पत्र अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह पर दर्ज कराई थी। अब इस मामले में न्यायालय में संज्ञान लिया और प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी ओम प्रकाश के न्यायालय से सम्मन किया गया। इस मामले में शिवेश मिश्रा के अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि समस्तीपुर के सिंधिया नगमा गांव में दुर्गा पूजा समिति की ओर से अक्षरा सिंह को सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश करने के लिए 5 लाख की राशि देकर बुक किया था। आधे घंटे में प्रोग्राम छोड़ दी थीं अक्षराबताया गया कि अक्षरा सिंह ने आधे घंटे में ही प्रोग्राम छोड़कर चली गईं। इसी को लेकर शिवेश मिश्रा ने परिवाद पत्र दाखिल किया था। जिसमें शनिवार को कोर्ट ने संज्ञान लिया और अक्षरा सिंह के खिलाफ सम्मन जारी किया गया। इस मामले में वादी शिवेश मिश्रा ने वीडियो जारी कर न्यायालय के इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि न्याय के रास्ते पर आगे बढ़े हैं, ये पहली जीत है आगे उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।
You may also like
बॉबी देओल ने साझा की 'जब वी मेट' के निर्माण की कहानी
20 अप्रैल से बदल जाएगा शनि, इन 2 राशियों का स्वामी ग्रह, जानिए इन राशियों से जुड़ी खास बातें…
मुस्लिम समुदाय केंद्र से लंबे संघर्ष के लिए तैयार, वक्फ (संशोधन) अधिनियम की वापसी का आग्रह
पटना की युवती की शादी के बाद कतर में हुई हैरान करने वाली घटना
भारत में फांसी की प्रक्रिया: जल्लाद की अंतिम बातें और नियम