अगली ख़बर
Newszop

सूडान में खूंखार RSF के कब्जे में भारतीय नागरिक, लगातार हो रहा टॉर्चर, विदेश मंत्रालय क्या कर रहा है?

Send Push
नई दिल्ली: सूडान में एक भारतीय नागरिक को रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) नाम के सरकार विद्रोही गुट ने पकड़ लिया है। भारत सरकार उस भारतीय को छुड़ाने के लिए सूडान के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लगातार संपर्क में है। यह भारतीय नागरिक, 36 वर्षीय आदर्श बेहरा, ओडिशा के रहने वाले हैं। RSF के लोग पिछले महीने एल फाशेर शहर पर कब्जा करने के दौरान उन्हें अपने साथ ले लिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि एक भारतीय नागरिक RSF की हिरासत में है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, एल-फाशेर क्षेत्र में लड़ाई चल रही है। हम सूडान सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संपर्क में हैं ताकि भारतीय नागरिक को सुरक्षित छुड़ाया जा सके और हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।'


इस हफ्ते की शुरुआत में, सूडानी राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टोम ने कहा था कि उनके देश के अधिकारी भारतीय नागरिक के अपहरण के संबंध में भारतीय अधिकारियों से बात कर रहे हैं। एल्टोम ने पत्रकारों से कहा, 'हमें उम्मीद है कि उन्हें मिलिशिया द्वारा कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। स्थिति अप्रत्याशित है, आप कभी नहीं जानते कि वे क्या करेंगे।'

पोर्ट सूडान में स्थित भारतीय दूतावास इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। सूडान का नई दिल्ली स्थित दूतावास भी विदेश मंत्रालय और पोर्ट सूडान में विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है ताकि भारतीय नागरिक को छुड़ाया जा सके। RSF एक अर्धसैनिक बल है जो सूडान में सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। एल फाशेर सूडान के दारफुर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शहर है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें