लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से साइक्लोन मोंथा (Cyclone Motha) का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, झांसी सहित आसपास के जिलों में दिन के तापमान में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। अचानक मौसम में बदलाव से लोगों ने सर्दी की दस्तक महसूस करनी शुरू कर दी है। शनिवार को भी प्रदेश के कई भागों में मोंथा का असर दिख रहा है। चंदौली, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर में हल्की बूंदाबांदी होती दिखी है।
बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से बाराबंकी, झांसी और अमेठी में गुरुवार को अक्टूबर माह का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार से साइक्लोन मोंथा का असर धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। इसके बाद आसमान साफ होने और धूप निकलने से अगले तीन दिनों में अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
रात के तापमान में गिरावटहालांकि, रात के तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू होगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को चंदौली, गाजीपुर, बलिया और कुशीनगर जिलों में हल्की छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस साल नवंबर माह में ठंड सामान्य से कुछ कम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार नवंबर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। इससे यह संकेत मिलता है कि सर्दी की शुरुआत देर से होगी, लेकिन दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।
लगातार बदला दिखा मौसमसाइक्लोन मोंथा के असर से दो दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और तेज हवाएं चलीं। इस कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। झांसी, बाराबंकी और अमेठी में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन गुरुवार को दर्ज किया गया। आज से साइक्लोन मोथा के असर में कमी दिखने लगी है। हालांकि, आसमान में बादल और हल्की बूंदाबांदी से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है।
बादलों के छंटने और धूप का असर बढ़ने के बाद प्रदेश के मौसम में एक बार फिर गर्मी बढ़ती दिखने लगेगी। दिन में गर्मी जैसी स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती दिखेगी।

You may also like

Haryana News: ग्वाटेमाला में मानव तस्करों ने की हरियाणा के युवक की हत्या, अमेरिका जाने के सपने ने ले ली जान

छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग 25 साल बाद नक्सलवाद के अंधेरे से मुक्त हो उजाले की ओर बढ़ा रहा कदम

UP में 'भाई' ने जबरन मांग भरकर लिए फेरे, युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम..!

Aaj Ka Panchang : द्वादशी तिथि पर मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्यास्त का समय

मैदानˈ में एक-दूसरे से लिपटे पडे थे लडका-लडकी. पुलिस ने पलटा तो हुआ ऐसा खुलासा कि उड़ गए होश﹒