पटना: बिहार में शुक्रवार, 24 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे दिवंगत नेता और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए कर्पूरी ग्राम जाएंगे। कर्पूरी ठाकुर के बेटे और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी का कर्पूरी ग्राम का दौरा अचानक तय हुआ। यह चुनाव में नया उत्साह भरेगा।
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 24 अक्टूबर को बिहार में चार बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार में बीजेपी के दोनों प्रमुख नेताओं का यह दौरा आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। इसके साथ बीजेपी का प्रचार अभियान तेज गति पकड़ लेगा। अमित शाह सीवान और बक्सर में सभाएं करेंगे। बिहार चुनाव के ऐलान के बाद इन दोनों नेताओं का यह पहला बड़ा प्रचार अभियान होगा। यह राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाए देगा।
रैलियों से पहले कर्पूरी ग्राम जाएंगे मोदीप्रधानमंत्री मोदी 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे समस्तीपुर पहुंचेंगे। वहां दोपहर 12.15 बजे पीएम मोदी की पहली जनसभा होगी। समस्तीपुर की सभा के बाद पीएम मोदी बेगूसराय रवाना हो जाएंगे। यहां पर दोपहर 2 बजे से उनकी दूसरी चुनावी रैली होगी।
पीएम मोदी की इन रैलियों के साथ बिहार में एनडीए का चुनाव प्रचार गति पकड़ लेगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कई जनसभाएं होनी हैं। पीएम मोदी 24 अक्टूबर की रैलियों के बाद 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभाएं करेंगे। बिहार में प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम 2 नवंबर, 3 नवंबर, 6 नवंबर और 7 नवंबर को भी होंगे।
अमित शाह की सीवान और बक्सर में सभाएं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी बिहार में कई चुनावी रैलियां होंगी। वे 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 25 अक्टूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में रैलियां करेंगे। यह अमित शाह का एक हफ्ते में बिहार का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर थे, जिसमें उन्होंने तरैया (छपरा) में एक रैली को संबोधित किया था।
बिहार बीजेपी ने दोनों नेताओं के इन महत्वपूर्ण दौरों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय इकाइयों को बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने के लिए सक्रिय कर दिया गया है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बिहार में मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला होगा। इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की मौजूदगी काफी चर्चा में है।

You may also like

कर्ज में डूबे हैं देश के 15% लोग, दिल्ली में कर्जदारों की संख्या सबसे कम, कौन है नंबर 1?

सऊदी-पाकिस्तान परमाणु रक्षा डील से भड़का भारत का मुस्लिम दोस्त, दौड़े-दौड़े मनाने पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख, किया बड़ा ऐलान

Women's World Cup 2025: प्रतीका-स्मृति के शतकों से भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया (DLS), सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

Kurnool Bus Fire Accident: घर में दीया जलाने वाला तक नहीं बचा, पूरी फैमिली जिंदा जली, कुरनूल बस अग्निकांड की भयावह दास्तां

जुड़वां बच्चों के बाप बनेंगे राम चरण, उपासना कामिनेनी की गोद में गूंजेगी एक नहीं दो-दो किलकारी