सागर: एनाकोंडा जैसे विशाल अजगर को शिकार का लालच भारी पड़ गया! भूखे अजगर ने एक हिरण को निगल तो लिया, लेकिन पचा नहीं पाया। हिरण उसके पेट में फंस गया। करीब तीन घंटे तक अजगर तालाब किनारे बेदम पसरा रहा। बाद में सर्प मित्र और वन विभाग ने उसे लोट-पोट कर हिरण को बाहर निकाला।
एमपी के सागर जिले के जगथर गांव में एक करीब 15 फीट लंबे भारी-भरकम अजगर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह पस्त पड़ गया और इंसानों की मदद से जान बच सकी। दरअसल गांव के तालाब के पास गांव वालों को एक विशाल अजगर बेदम सा पड़ा दिखा था। उसका पेट गुब्बारे की तरह फूला था। लोग उसे देखकर हक्का-बक्का रह गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। करीब तीन घंटे तक जब वह कहीं नहीं सरका तो लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया था। सर्प मित्र सनी पाण्डेय को भी बुलाया गया।
दो घंटे बाद अजगर को मिली राहत
सर्प मित्र और वन विभाग को समझ आया कि हिरण की हड्डियों के कारण सांप उसे बाहर नहीं उगल पा रहा है। कहीं हड्डियां फंस रही हैं। सर्पमित्र ने अजगर का मुंह पकड़ा और वन विभाग के लोगों ने उसे लोट-पोट कर स्थिति को सुधारा तो चंद मिनटों में हिरन निगल दिया। अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

You may also like
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में पकड़े गये 5 संदिग्ध विदेशी नागरिक
Asia Cup 2025, Super Fours Match-3: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
जियो का नवरात्रि सरप्राइज: एक रिचार्ज, चार मोबाइल, क्या है ये धमाकेदार ऑफर?
उद्योग से जुड़ाव-निजी क्षेत्र की भागीदारी टिकाऊ स्टार्टअप्स और देश की आर्थिक वृद्धि के लिए अनिवार्य : जितेंद्र सिंह
यूपी : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का पीएम मोदी पर तीखा प्रहार, 55 लाख करोड़ वसूली को जुमलेबाजी करार दिया