29 अक्टूबर 2025 तक दो बड़े त्योहार दिवाली और छठ खत्म हो जाएंगे। उसके बाद परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल की डेट की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार नवंबर 2025 के पहले हफ्ते से स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट्स शुरू हो जाएंगे। हालांकि ये सभी स्कूलों के लिए नहीं है।
ये परीक्षाएं कैसे होंगी, मार्क्स कैसे अपलोड होंगे, कितने स्टूडेंट्स का बैच होगा... सारी जानकारी बोर्ड ने सर्कुलर नोटिस के साथ जारी कर दी है। अगर आपके स्कूल में कुछ समय बाद ये एग्जाम्स होंगे, तो भी ये गाइडलाइंस ज्यादा नहीं बदलेंगी। आप अभी ही इसे चेक कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th प्रैक्टिकल डेट 2025सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एग्जामिनेशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर इस संबंध में 16 अक्टूबर को नोटिस जारी किया है। इसमें बताया है कि 'एग्जाम बायलॉज के अनुसार, भारत और विदेशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों में 2025-26 सेशन के लिए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल टेस्ट 1 जनवरी 2026 से शुरू होने हैं। लेकिन विंटर बाउंड एरिया के स्कूलों पर ये लागू नहीं होगा।'
बोर्ड ने कहा कि 'ऐसे स्कूल जो ठंडे प्रदेशों में हैं, वहां ये क्लास 10 और 12 के लिए परीक्षाएं 6 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएंगी। इन्हें 6 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। ये तारीखें सिर्फ विंटर बाउंड स्कूलों पर लागू होंगी। रेगुलर सेशन स्कूलों पर नहीं। उनके लिए अगल से सर्कुलर जारी किया जाएगा।' डाउनलोड करें- CBSE Practical Exam 2025 Date and SOP Circular PDF
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 कब होगी?इस सेशन की शुरुआत में ही सीबीएसई ने बता दिया था कि 2026 में सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इस साल, यानी 2025 में भी ऐसा ही हुआ था। 4 अप्रैल को लास्ट पेपर लिया गया था। हालांकि सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 डेटशीट डिटेल शेड्यूल के साथ दिसंबर तक जारी की जाएगी।

You may also like
18 रन पर आधी टीम आउट... एक ही गेंदबाज के आगे खा गए चकमा, झारखंड के जतिन पांडे ने रणजी ट्रॉफी में बवाल मचा दिया
मतदाता सूची में सुधार किए बिना चुनाव कराना लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा: संजय राउत
बिहार चुनावः बिरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना ने मोहनिया सीट से बसपा के सिंबल पर किया नामांकन
इथियोपिया और भारत के थल सेना प्रमुखों ने की मुलाकात, रक्षा सहयोग मजबूत करने पर हुई चर्चा
अफ़ग़ानिस्तान को जंग में हराना क्यों है मुश्किल?