अक्सर लोग जब किसी से मिलते हैं तो बातों-बातों में यह सवाल जरूर दाग देते हैं कि आप क्या करते हैं। क्योंकि यह इतना कॉमन सवाल हो गया है कि लोग इसे बातचीत शुरू करने या घुलने-मिलने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन लोग भूल जाते हैं कि बहुत से लोग इस सवाल से परेशान भी हो सकते हैं।
दरअसल, साल 2023 में हुई एक स्टडी से पता चला था कि अमेरिका में 90% वर्कर्स अपने काम से खुश नहीं हैं। अगर आप भी बात शुरू करने या किसी के साथ फैमिलियर होने के लिए सामने वाले के काम के बारे में पूछते हैं तो इस आदत को बदलना पड़ेगा। इसके बजाय आप कई और अच्छे सवाल पूछ सकते हैं, जिनकी राय एक्सपर्ट्स भी देते हैं। यहां कुछ उदाहरण हैं जो किसी नौकरी या काम के बारे में पूछने से तो कई ज्यादा बेहतर हैं।
आप अपने खाली समय में क्या करना पसंद करते हैं?यह एक ऐसा सवाल है जो आपको सामने वाले की हॉबी और व्यवहार को समझने में मदद कर सकता है, जो काफी मायने रखता है। साथ ही जवाब देने वाले को भी वो चीजें बताने में अच्छा लगेगा, जिससे उसे खुशी मिलती है। इसे दूसरे तरीके से भी पूछ सकते हैं कि जब आप काम नहीं करते तब क्या करना पसंद करते हैं।
क्या आपने हाल ही में कुछ पढ़ा, देखा या सुना है?एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह का सवाल का जवाब देते समय लोग खुशी महसूस करते हैं। यह वर्क वाले सवाल तो कई ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि जो लोग अपने काम या बॉस से खुश नहीं हैं, उनसे ऐसा सवाल पूछना उनका मूड खराब भी कर सकता है। आप इसे थोड़ा घुमाकर भी पूछ सकते हैं जैसे- आप कह सकते हैं, मैं कुछ नया ढूंढ रहा हूं। क्या आपने हाल ही में कुछ बढ़िया पढ़ा, देखा या सुना है?
हाल ही में आपको कौन-सी चीज अच्छी लगी?यह एक पॉजिटिव सवाल है, जिसे बताने वाला फिर से उस पल के बारे में सोचता है जब वह बहुत खुश था। एक्सपर्ट मानते हैं कि लोग अक्सर उन चीजों के बारे में बात करना ज्यादा पसंद करते हैं जिनमें उन्हें सबसे ज्यादा आनंद आया हो। वो उसके बारे में खुलकर बात करते हैं और फैमिलियर महससू करते हैं।
आप आगे क्या पाना चाहते हैं?यह सवाल आशा और उत्साह को जगाता है, जिससे दूसरे व्यक्ति को अपनी फ्यूचर प्लानिंग या सपनों के बारे में बताने का मौका मिलता है। इस सवाल से आपको पता चल सकता है कि वह व्यक्ति किन चीजों को महत्व देता है। इसे आप इस तरह भी पूछ सकते हैं कि आगे बढ़ने के लिए कुछ चीजें होना हमेशा अच्छा होता है। आपके लिए भविष्य में ऐसा क्या है? इससे सवाल गर्मजोशी भरा और खुला हो जाता है।

You may also like
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन और चुनौतियाँ
भैंसे की रेस ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, देखें वायरल वीडियो
बिग बास-19 की प्रतिभागी तान्या मित्तल के खिलाफ ग्वालियर में शिकायत
मप्रः मंत्री काश्यप ने ली भोपाल मेट्रो के शीघ्र संचालन कार्य की जानकारी
ग्वालियर जिले में आज 12वी कक्षा तक के बच्चों के लिये अवकाश घोषित