लाइव हिंदी खबर :- आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल चुनिंदा आक्रोश दिखाते हैं और जिन मुद्दों से उनकी पार्टी को सीधा फायदा नहीं होता उन पर चुप्पी साध लेते हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर देश सहित की बात करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी दिल्ली में हुई वोट चोरी पर आवाज नहीं उठाई, जबकि अपने राज्य में चुनावी गड़बड़ियों पर जोर-शोर से बयान देते रहते हैं। यह स्पष्ट करता है कि वे मुद्दों का चयन अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार करते हैं। आप प्रवक्ता ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मुद्दे को भी उठाया।
उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की मांगे पूरी तरह जायज है। ये वहीं वादे हैं, जो भाजपा ने खुद जनता से किये थे। लद्दाख को राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकार देने की बात कर रहे हैं। ये वही वादे हैं, जो भाजपा ने खुद जनता से किए थे। राहुल गांधी को भी इस मसले पर जनता के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन वे इस पर चुप हैं। कक्कड ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जनता से किए गए वादों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ वहीं मुद्दे उठाते हैं, जिनसे उनकी राजनीतिक रैली और चुनावी प्रचार को फायदा मिले।
You may also like
'पाकिस्तान से लड़ा और यहाँ...' लेह में मारे गए लोगों के परिजनों ने क्या बताया?
मप्र के खजुराहो में ओबेरॉय समूह आरंभ करेगा पांच सितारा राजगढ़ पैलेस होटल
NEP vs WI: वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में नेपाल को 10 विकेट से हराया, फिर भी गंवाया सीरीज
अनूपपुर: सीएम हेल्पलाइन की जन शिकायतों का करें प्रभावी समाधान,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देश
"Nifty Outlook" बुधवार 1 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, बाजार के खुलने से पहले जानिए एक्सपर्ट से सबकुछ