जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में 40 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के कारण कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए झटके उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में जापानी सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज किए गए। भूकंप के बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें स्थानीय पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।
जापान में भूकंप क्यों होते हैं?
जापान, इंडोनेशिया और अन्य देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास स्थित हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी के खतरे हमेशा बने रहते हैं।
धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देशों में यह भूगर्भीय हलचल अधिक सक्रिय होने के कारण बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
You may also like

चाईबासा HIV संक्रमण मामला: CM सोरेन का सख्त एक्शन, सिविल सर्जन निलंबित; पीड़ित परिवार को 2-2 लाख की सहायता

किसानों की बल्ले-बल्ले: योगी सरकार दे रही मुफ्त बीज, सब्सिडी पर गेहूं-चना-मसूर!

रात में दिल्ली की ये 5 जगहें नहीं देखी तो क्या` देखा विदेशों जैसी रहती है चकाचौंध

बिहार चुनाव : बेलदौर में जेडीयू की मजबूत पकड़, विपक्ष के लिए कठिन चुनौती

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट से तगड़ा झटका, जासूसी मामले में जमानत रद्द!




