ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर धातु का एक खास महत्व होता है। आपको अपनी राशि के अनुसार सही धातु पहनना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होता है। जैसे किसी को हीरा सूट होता है तो किसी को सोना या चांदी। आज हम आपको सोने की अंगूठी पहनने के लाभ बताने जा रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास राशि के जातकों के लिए सोने की अंगूठी पहनना बहुत लाभकारी होता है। इससे उनकी किस्मत पलट जाती है। तो चलिए जानते हैं कि वह राशियां कौन सी हैं।
सिंह राशिसिंह राशि के जातकों को सोने की अंगूठी जरूर पहनना चाहिए। यह उनके लिए गुड लक लेकर आती है। दरअसल अग्नि तत्व की राशि है। इसका स्वामी सूर्य होता है। ऐसे में यदि सिंह राशि के जातक सोने की अंगूठी पहनते हैं तो उनकी बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं। भाग्य हर पल उनका साथ देता है। किस्मत के दम पर ही उनके सभी काम हो जाते हैं। पैसों के मामले में भी भाग्य अच्छा रहता है। लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी सोना धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। ये लोग सोने से बनी अंगूठी, चेन या कड़ा धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से इनके जीवन में ढेर सारी सुख सुविधाएं आती है। दुख का नामोनिशान मीट जाता है। बस एक बात ध्यान रहे कि जब भी आप पहली बार सोना धारण करें तो उसकी पहले लक्ष्मी मां के सामने पूजा जरूर करें। इससे आपको जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होगी। धन कमाने के नए साधन मिलते रहेंगे।
तुला राशितुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्रदेव होता है। सोने को शुक्र के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए यदि तुला राशि के जातक सोने से बनी चीजें पहनते हैं तो उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा अच्छा होता है। भाग्य उनका साथ देता है। घर में बरकत बनी रहती है। अपनों का साथ मिलता है। बुरी चीजें आप से कोसों दूर रहती है। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहता है। दिमाग शांत रहता है। सारे काम आराम से और अच्छे से होते हैं।
मीन राशिमीन राशि के जातक भी सोना धारण कर सकते हैं। इनके लिए सोना पहनना अच्छे लक की निशानी माना जाता है। इसे पहनने से आपको लाइफ में आने वाली मुश्किलों से आजादी मिल जाती है। फिर आप जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। यह सोना आपकी किस्मत को बुलंद करता है। करियर में नहीं दिशा देता है। इससे अपके सोचने और सही निर्णय लेने की शक्ति भी बढ़ जाती है। आप जीवन में बहुत आगे जाते हैं।
You may also like
Netflix May 2025:अलविदा कहें अपने फेवरेट हॉलीवुड फिल्मों और शोज़ को!
'क्रिमिनल जस्टिस 4' टीजर: अपने अतरंगी अंदाज में लौट रहे हैं वकील माधव मिश्रा, सुलझाएंगे 'फैमिली मैटर', जानिए कब
राजस्थान: मंत्रियों के बाद SOG पर हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या है एक-एक करोड़ वाला 'राज'
पहलगाम हमले के विरोध में आज अलवर बंद! होपसर्कस क्षेत्र में पूरी तरह सन्नाटा, यहां जानिए जिले में कहां-कितना रहा असर
नोएडा-गाजियाबाद में ऑनलाइन काटी जा रही लोगों की जेब, साइबर क्राइम में बना टॉपर