Next Story
Newszop

अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज है ये फल, पढ़ें इससे जुड़े अनोखे फायदे‹ ˠ

Send Push

गर्मी का मौसम जल्द ही शुरू होने वाला है। गर्मी के मौसम में शरीर में अक्सर पानी की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं कई लोगों को पेट में जलन की शिकायत का सामना भी करना पड़ता है। गर्मी के दौरान शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद ही जरूर होता है। गर्मी के मौसम में आपकी सेहत सही बनीं रहे। इसके लिए आप फालसा का सेवन करें। फालसा की तासीर ठंडी होती है और इसे खाने से गर्मी से राहत मिल जाती है। हालांकि फालसा क्या होता है, इसके बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी है। फालसा एक प्रकार का फल होता है जो देखने में लाल-काले रंग का होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसका आकार भी ज्यादा बड़ा नहीं होता है।

फालसा खाने से कई सारे लाभ शरीर को मिलते हैं। जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताए गया है। ये लाभ पढ़ने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगी की ये फल कितना जादुगरी है।

पेट रहे सेहतमंद image

फालसा को पेट के लिए उत्तम माना जाता है और इसे खाने से पेट से जुड़े कई रोगों से निजात मिल जाती है। हेल्थबेनिफिट्सटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फालसा पेट दर्द को दूर करने में गुणकारी साबित होता है। इसे खाने से पेट दर्द एकदम सही हो जाता है। इतना ही नहीं इसे खाने से पेट अंदर से ठंडा रहता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । दरअसल इस फल के अंदर कूलिंग इफेक्ट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो कि पेट के लिए मददगार साबित होते हैं।

ऊर्जा प्रदान करता है image

जो लोग जल्द ही थक जाते हैं या जिन लोगों के शरीर में ऊर्जा की कमी होती है। वो लोग फालसा खाया करें। फालसा खाने से शरीर में ऊर्जा बनीं रहती है और कमजोरी की समस्या भी दूर हो जाती है।

सांस संबंधी समस्या करे सही image

कई लोगों को सांस से जुड़ी समस्या होती है। सांस से जुड़ी समस्या होने पर आप फालसा के फलों का रस पीना शुरू कर दें। इसका रस पीने से ये समस्या सही हो जाएगी। कई शोधों में पाया गया है कि जो लोग फालसा का रस पीते हैं उन्हें अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और श्वसन संबंधी अन्य समस्याओं से निजात मिल जाएगी।

मांसपेशियां बनें मजबूत image

नियमित रूप से फालसा का फल खाने से मांसपेशियां सही बनीं रहती हैं और हड्डियों पर भी अच्छा असर पड़ता है। जिन लोगों को अक्सर मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है। वो लोग फालसा का सेवन करना शुरू कर दें। इस फल में पोटैशियम और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है जो कि मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है। फालसा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियों पर अच्छा असर पड़ता है।

लू से करे रक्षा image

गर्मी के मौसम में कई लोगों को लू लग जाती है। लू लगने की वजह से कई बार बुखार भी आ जाता है। गर्मी में आपको लू न लगे इसके लिए फालसा का जूस पीया करें। फालसा का जूस पीने से लू से रक्षा होगा।

खून की कमी हो पूरा image

खून की कमी होने पर अपनी डाइट में इस फल को शामिल कर लें। इस फल को खाने से खून की कमी पूरी हो जाएगी। दरअसल इस फल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी हो जाती है।

डायबिटीज कंट्रोल करे image

डयबिटीज के रोगियों के लिए ये फल काफी कारगर साबित होता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। एक सर्वे के मुताबिक फालसा के रस में फ़्लैवोनोइड्स और फ़ोलिक एसिड होता है। जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इस रोग से ग्रस्त लोग रोज इसका सेवन करें।

जुकाम करे दूर image

जुकाम होने पर फालसा के रस को अदरक के रस के साथ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। इसके रस में विटामिन सी मौजूद होता है जो कि सर्दी-ज़ुकाम को ठीक करने में सहायक होता है। इसे पीने से इम्यूनिटी पर भी अच्छा असर पड़ता है। इसलिए जुकाम होने पर या इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप इस फल का जूस पी लें। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में ये फल उत्तम माना जाता है।

इस तरह से तैयार करें जूस image
  • पेट दर्द होने पर आप 25 से 30 मिलीलीटर फालसा के जूस में अजवाइन मिलाकर इसे हल्का गर्म कर लें। उसके बाद इसका सेवन करें। ये पीने से पेट दर्द सही हो जाएगा।
  • आंख, छाती, पेट में जलन होने पर या खट्टी डकारें आने पर फालसा के जूस को पीएं। फालसा जूस में नींबू का रस मिला दें।
  • उल्टी का मन होने पर फालसा के जूस में गुलाब जल और हल्की चीनी मिला दें। इस जूस को पीने से उल्टी का मन सही हो जाएगा।
  • सांस की तकलीफ होने पर या हिचकी आने पर फालसा का जूस पीना लाभाकारी होता है और इसे पीने से इन समस्या से राहत मिल जाएगी। आप बस फालसा के जूस में अदरक और सेंधा नमक मिला कर पी लें।

तो ये थे फालसा से जुड़े कुछ लाभ। इन लाभों को पढ़ने के बाद अपनी डाइट में इस फल को जरूर शामिल कर लें।

Loving Newspoint? Download the app now