आगरा में पत्नी के कोर्ट में दहेज और अन्य मुकदमे दायर करने पर पति समझौता कर घर ले गया। आरोप है कि वहां ले जाकर प्रेमिका को घर पर बुलाकर पिटाई करा दी। शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ताजगंज थाना क्षेत्र की महिला ने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि पांच साल पहले नकुल से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। विरोध पर मारपीट करते। दो साल से वो मायके में रह रही थीं। वहां से परेशान होकर उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में दहेज के अलावा अन्य मुकदमे दायर किया।
कोर्ट में समझौता कर पति और अन्य ससुराल वाले अपनी जिम्मेदारी पर ससुराल लेकर आ गए। आने पर पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर बात करना बंद कर दिया। छह दिन पहले प्रेमिका को फोन कर घर बुला लिया। पति ने उनके हाथ पकड़ लिए और प्रेमिका से पिटवाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
You may also like
हर सुबह खाली पेट दूध में डालकर पिएं` ये देसी नुस्खा शरीर के 6 बड़े रोगों से मिलेगा छुटकारा 10 दिन में फर्क दिखेगा
IND vs WI: सिर्फ 15 रन और... भारतीय क्रिकेट के शिखर पर होंगे शुभमन गिल, पंत का रिकॉर्ड होगा चकनाचूर
मैहर मंदिर में धमाका, वायरल Video देखकर हर कोई चौंका, पुलिस ने बताया...फर्जी, जानें पूरा माजरा
प्रकृति मल्ला: नेपाल की हैंडराइटिंग क्वीन की कहानी
कहीं फेंका कूड़ा, तो कहीं थूके पान की पीक... मंदिर के कॉरिडोर का हाल देखकर भड़का व्लॉगर, वीडियो ने छेड़ी बहस