गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक पिता ने अपने बेटे की चाकू से हत्या कर दी। यह घटना नहाने को लेकर हुए विवाद के चलते हुई।
सूत्रों के अनुसार, शहाबुद्दीन की पत्नी स्नान कर रही थी। इस दौरान, सलमान नट (32) ने अपनी मां से कहा कि वह जल्दी नहाए, नहीं तो क्या वह पूरी रात नहाती रहेंगी। इसी बात पर पिता और पुत्र के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंप दिया।
घायल सलमान को उसके परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सलमान चार भाइयों में सबसे बड़ा था। इस घटना के बाद उसकी मां ताहिरा और पत्नी अफसाना सहित पूरा परिवार गहरे शोक में है। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
You may also like
NZ vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, एक साथ 6 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर
झारखंड को दलाल और भ्रष्टाचारियों से बचाने का अवसर है उपचुनाव है: बाबूलाल
मारवाड़ी महिला समिति ने किया दीपावली मेले का आयोजन
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा विराट, रोहित…..
रेवेन्यू डबल, मुनाफा तिगुना, एयर इंडिया की वापसी... टाटा ग्रुप ने चंद्रशेखरन के लिए बदली अपनी पॉलिसी!