ODI Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जिसमें 11.5 ओवरों के खेल तक बारिश ने दो बार दखल दिया है। फिलहाल टीम इंडिया 3 विकेट खोकर 37 रन ही बना सकी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की ओर से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। यह रोहित का 500वां इंटरनेशनल मैच है। फैंस को उम्मीद थी कि 223 दिनों के बाद भारत की ओर से खेलने वाले रोहित इस मैच में उनका जमकर मनोरंजन करेंगे, लेकिन ऐसा न हो सका। 3.4 ओवरों में भारत को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। रोहित 14 गेंदों में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में सिर्फ 1 ही चौका शामिल रहा। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे। कोहली भी आखिरी बार रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। फैंस को रन मशीन से चौके और छक्कों की आस थी, लेकिन 8वीं गेंद पर कोहली, कूपर कोनोली को अपना कैच थमा बैठे। यह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सका। भारतीय टीम 6.1 ओवर में 21 के स्कोर तक रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। ठीक दो ओवरों के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए। गिल ने इस पारी में 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों के साथ 10 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे। कोहली भी आखिरी बार रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। फैंस को रन मशीन से चौके और छक्कों की आस थी, लेकिन 8वीं गेंद पर कोहली, कूपर कोनोली को अपना कैच थमा बैठे। यह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सका। Also Read: LIVE Cricket Scoreविपक्षी टीम की ओर से मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है। Article Source: IANS
You may also like
Credit Card : त्योहारी सीज़न में धमाकेदार क्रेडिट कार्ड ऑफर्स, अब शॉपिंग पर मिलेगा डबल फायदा
8वां वेतन आयोग: 1 जनवरी 2026 से मिलेगी बंपर सैलरी, कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे!
मांग भरने से पहले ऐसे करें असली सिंदूर की पहचान,` नकली सिंदूर शरीर को पहुंचाता है नुकसान
Umang App: 10 मिनट में PF पैसे निकालने का आसान स्टेप बाय स्टेप तरीका
ट्रम्प का नया दावा: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, भारत ने फोन कॉल की बात सिरे से नकारी