मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। आनंद लें और अपना ख्याल रखें।"
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह दीपावली आपके जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह, "आपको और आपके परिवार को शानदार और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं! रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। सुरक्षित और आनंदमय दिवाली मनाएं।"
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जैसे रोशनी हर घर को जगमगाए, वैसे ही हर मन में शांति और आनंद का वास हो। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!"
श्रेयस अय्यर ने लिखा, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन प्रकाश, प्रेम और अनंत आनंद से भरा रहे।"
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, "रोशनी, खुशी और ढेर सारी सकारात्मकता। आप सभी को जगमगाती दीपावली की शुभकामनाएं!"
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए!"
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, "रोशनी, खुशी और ढेर सारी सकारात्मकता। आप सभी को जगमगाती दीपावली की शुभकामनाएं!"
Also Read: LIVE Cricket Scoreपौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के बाद अयोध्या लौटे, तो नगरवासियों ने दीप जलाकर इसकी खुशी मनाई थी। इस तरह त्रेता युग की पहली दीपावली मनाई गई। इसके साथ ही यह पर्व अंधकार पर प्रकाश का प्रतीक भी बन गया।
Article Source: IANSYou may also like
अनोखी Love Story: दो लड़कियों को आपस में प्यार, 7` साल की दोस्ती के बाद मंदिर में लिए 7 फेरे
उपराज्यपाल ने लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली
इस महिला ने शरीर के एक जगह छोड़ कर पूरे` शरीर पर बना दिया टैटो , पहले थी दूध सी सफेद, अब हो गई नीली
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं
सुहागरात मनाने को बेताब था दिव्यांग पति, दुल्हन छत से` कूद भागने लगी, लेकिन भगवान ने दी ऐसी सजा..