राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने रविवार (18 मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमिय लीग 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। यशस्वी ने 200 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली।
विराट कोहली की बराबरी की
अपनी पारी के दौरान यशस्वी ने अर्शदीप सिंह के द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली के साथ वह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। यह 11वीं बार है जब उन्होंने एक आईपीएल मैच के पहले ओवर में छक्का जड़ा है।
Most IPL Sixes in the First Over 13 ndash; Rohit Sharma 12 ndash; Virender Sehwag 12 ndash; Chris Gayle 11* ndash; Yashasvi Jaiswal 11 ndash; Virat Kohli 10 ndash; Brendon McCullum pic.twitter.com/q1IRAMwgmk
mdash; All Cricket Records (@Cric_records45) May 18, 2025सबसे ज्यादा सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन
राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। दूसरी बार यह कारनामा कर उन्ह्ने जोस बटलर और अंजिक्य रहाणे की बराबरी की है। यशस्वी ने इससे पहले साल 2023 में 14 पारियों में 625 रन बनाए थे।
Rajasthan Royals players scoring 500+ runs in an IPL season: 2 times* ndash; Yashasvi Jaiswal (2023/25) 2 times ndash; Jos Buttler (2018/22) 2 times ndash; Ajinkya Rahane (2012/15) 1 time ndash; Sanju Samson (2024) 1 time ndash; Riyan Parag (2024) 1 time ndash; Shane Watson (2013) pic.twitter.com/JcgmHqUElR
mdash; All Cricket Records (@Cric_records45) May 18, 2025Also Read: LIVE Cricket Score
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही यशस्वी आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 13 पारियों में 523 रन हो गए हैं, जिसमें छह अर्धशतक शामिल है।
You may also like
DC vs GT: गिल-सुदर्शन की ऐतिहासिक साझेदारी ने गुजरात को दिलाई जीत, राहुल का शतक गया बेकार
ज्योति मल्होत्रा केस में अब एक और यूट्यूबर प्रियंका सेनापति का नाम आया सामने, सफाई में कहा- राष्ट्र सर्वोपरि, जय हिंद...
'कीटाणु और विषाणु एक साथ आ गए', आरसीपी सिंह की पार्टी के जन सुराज में विलय पर बोले मांझी
बिहार: चुनाव आयोग ने वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण में की तैयारियों की समीक्षा
चीन ने पाकिस्तान को दी थी भारत की खुफिया जानकारी, शेयर किया था सैटेलाइट डेटा, नई रिपोर्ट में दावा