राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। देवनानी की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से 34 सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों पर जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।
विभिन्न सड़कों के निर्माण की अनुशंसा
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है। इसके तहत वार्ड 1 कोटडा में प्रगति नगर बी ब्लॉक में 45 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 2 कोटडा में संदीप रावत के मकान से तेजाजी मंदिर चौक तक 37 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 3 अर्जुन नगर माली मोहल्ला में 13.25 लाख रुपए की लागत से अम्बे विहार कॉलोनी मुख्य सड़क व आस-पास की गलियों, वार्ड 5 भागचंद सोनी नगर में 16 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन वाली गली का निर्माण कराया जाएगा।
वार्ड 8 में भैरू जी मंदिर से लवकुश उद्यान तक 27 लाख की लागत से सड़क निर्माण तथा नाले सहित दीवार से दीवार निर्माण, पलटन बाजार ग्वाला चौक में विनोद के मकान से गोपाल अहीर के मकान तक, नरपत सिंह के मकान तक 30 लाख की लागत से, वार्ड 60 कालू की ढाणी में 14 लाख की लागत से, वार्ड 62 पवन सुत कॉलोनी माताजी मंदिर सड़क 34 लाख की लागत से, वार्ड 62 में नायक बस्ती 20 लाख की लागत से, वार्ड 63 पाबूदान सिंह के मकान से पुलिया तक 42 लाख की लागत से, वार्ड 63 गोपाल सिंह क्लॉथ स्टोर से राजेश भाटी के मकान तक 13 लाख की लागत से, वार्ड 65 सिविल लाइन में 18 लाख की लागत से तथा वार्ड 67 कृष्णगंज में माहेश्वरी सेवा सदन तक जाने वाली सड़क 22 लाख की लागत से।
श्याम मेडिकल स्टोर से रैम्बल रोड तक 35 लाख स्वीकृत
अजमेर के वार्ड 67 श्याम मेडिकल स्टोर से रैम्बल रोड, राशि 35 लाख, वार्ड 67 सावित्री चौराहा शंकर जूस सेंटर से आयुर्वेद निदेशालय होते हुए डॉ. तेला क्लीनिक तक, राशि 15 लाख, वार्ड 72 व 73 कैलाशपुरी सामुदायिक भवन से हिलव्यू स्कूल के सामने विजय माथुर के मकान तक, राशि 10.50 लाख, वार्ड 74 जी ब्लॉक, श्मशान घाट के पास वाली बगीची वाली गली से शिव मंदिर होते हुए वर्धमान शॉप वाली गली तक 16 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 75 सी ब्लॉक स्टीफन स्कूल के सामने, राशि 30 लाख, वार्ड 75 करणी नगर, वार्ड 75 भोम जी गुर्जर के मकान से डॉ. शैतान सिंह के मकान तक, राशि 20 लाख, विनायक नगर, गली नंबर 1, 2, 3 व राजपुरोहित जी के मकान से जोशी जी के मकान तक, राशि 45 लाख, वार्ड 78 सड़क बनेगी चित्रकूट कॉलोनी सेक्टर-बी में 21 लाख की लागत से सड़क बनेगी, वार्ड 79 ब्लॉसम स्कूल के सामने मालू गोदाम से नितेश प्रजापति के घर तक 21 लाख की लागत से सड़क बनेगी।
स्वास्तिक नगर में 20 लाख की लागत से सड़क बनेगी
अजमेर के वार्ड 79 में फ्रेंड्स कॉलोनी डी ब्लॉक में 65 लाख की लागत से सड़क बनेगी। वरुण सागर रोड स्थित कीर्ति नगर बी, सी, डी ब्लॉक में राशि 60 लाख, गांव में बोराज मदन के मकान से भागड़ चौक महिला हटाई तक राशि 31 लाख, गांव लोहागल स्थित कुम्हार मोहल्ला में राशि 21 लाख, गांव काजीपुरा में राशि 21 लाख, गांव काजीपुरा में प्रभु के मकान से महेंद्र पांचू जी के मकान तक राशि 20 लाख, गांव खरेखड़ी में परसाराम महाराज के मकान से शासकीय स्कूल तक राशि 42 लाख, गांव हाथीखेड़ा में मुख्य सड़क निर्माण राशि 90 लाख, गांव हाथीखेड़ा में धर्म सिंह के मकान से नौरती बाई के मकान तक राशि 16 लाख, वरुण सागर रोड स्थित झूलेलाल कॉलोनी में राशि 45 लाख, स्वास्तिक नगर में 20 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा।
You may also like
देवस्थान विभाग की ऐतिहासिक पहल! 6 जून को 776 बुजुर्ग तीर्थयात्री करेंगे एसी ट्रेन से रामेश्वरम की यात्रा, 6 जिलों से होगी रवाना
रोज राजमा खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
IPL 2025 के सितारों को मिली इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में जगह
राजस्थान में महिला बैंक मैनेजर का बड़ा फर्जीवाड़ा! 100 से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के खाते से उड़ाए करोड़ों रूपए, 2 साल से लगा रही थी चूना
दुल्हन के मां-बाप और रिश्तेदार सब निकले फर्जी, शादी में दूल्हे के साथ हो गया बडा धोखा, पुलिस भी हैरान