सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मानिकपुर रेलखंड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। यहां मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात करीब 2:54 बजे मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से भागलपुर जा रही यात्री ट्रेन (12336) की कपलिंग टूट गई। इससे तीन बोगियां अलग होकर पीछे छूट गईं।
हादसे के समय ट्रेन कॉशन (सावधानी) के कारण 10 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार पर चल रही थी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और एस-1 कोच को अलग करने के बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like

खर्राटे को हल्के में न लें, एक छोटी सी गलती और` हो सकते हैं आपको ये गंभीर रोग

इंसान ही नहीं अब कुत्तों को भी इस जुर्म के लिए` होगी उम्रकैद, सरकार ने सुनाया फैसला

चुनाव जीते तो करˈ देंगे मालामाल! पंचायत सचिवों से तेजस्वी का चुनावी वादा, पेंशन, कर्ज और बीमा कवर..!

पहले काटी हाथ कीˈ नस, फिर रेत दिया गला… भाई से निकाह के लिए युवती ने मरवा दिया बॉयफ्रेंड, दरींदगी सुन कांप उठेगी रूह……..!.

बिहार चुनाव के बीचˈ पोस्टर विवाद: तेजस्वी यादव को बताया 'बिहार का नायक', NDA ने साधा निशाना!.




